AwazBharti
technology

Vivo X500 Series में होंगे 4 नए स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले बड़ा लीक

a

arvind sahu

Monday, June 29, 2026

Vivo X500 Series में होंगे 4 नए स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले बड़ा लीक

Vivo X500 Series: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Vivo की भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता है। कंपनी की हर नई स्मार्टफोन सीरीज का भारतीय यूजर्स बेसब्री से इंतजार करता है। यही वजह है कि जैसे ही किसी नए डिवाइस की जानकारी सामने आती है, उसे लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। अब Vivo की बहुप्रतीक्षित X500 Series को लेकर भी बड़ी जानकारी लीक हुई है। लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में इस सीरीज के मॉडल्स और कुछ संभावित फीचर्स का खुलासा हुआ है, जिससे टेक प्रेमियों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कई प्रमुख टेक वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि X500 Series में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से Vivo X500e, Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि कंपनी 2027 की पहली छमाही में Vivo X500s और Vivo X500 Ultra जैसे दो और मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन्स का जिक्र लेटेस्ट लीक में नहीं किया गया है।

डिस्पले और प्रोसेसर के बारे में

जहां Vivo X500 Pro Max को बड़े डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किए जाने की चर्चा है, वहीं Vivo X500e अपेक्षाकृत कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में आ सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, X500e में 6.59 इंच का डिस्प्ले और Snapdragon 8-सीरीज का चिपसेट मिलने की संभावना है। डिजाइन के मामले में यह फोन X500 सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग नजर आ सकता है। इसमें ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिए जाने की उम्मीद है, जबकि X500, X500 Pro और X500 Pro Max में पारंपरिक राउंड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।


कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि X500 सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स में IMX8-सीरीज सेंसर पर आधारित बड़ा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। दूसरी ओर, Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, LIPO पैकेजिंग तकनीक, 2.5D फ्लैट स्क्रीन और बेहद पतले, समान बेजल्स मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही, इसके डिस्प्ले पैनल की आपूर्ति BOE द्वारा किए जाने की भी चर्चा है।

कैमरे को लेकर यह बात सामने आई

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X500 Pro Max को फोटोग्राफी के लिहाज से सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 1/1.4-इंच का बड़ा सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में Sony LYT-838 सेंसर पर आधारित 50MP का प्राइमरी कैमरा, LOFIC तकनीक के साथ, और 50MP का IMX8-सीरीज अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है।

वहीं, Vivo X500e के कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भी बड़े सेंसर वाला IMX8-सीरीज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की संभावना है। डिजाइन के लिहाज से भी X500e, X500 सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग हो सकता है, क्योंकि इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है, जबकि सीरीज के बाकी स्मार्टफोन्स में राउंड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि यह सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। कंपनी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।