Amazon Prime Day का टीजर जारी, Smart TV पर 65% तक की छूट का ऐलान
arvind sahu
Friday, June 26, 2026

टेक। Amazon Prime Day अमेज़न की सालाना विशेष सेल (Annual Shopping Event) एक बार फिर लौट रहा है। इस बार यह सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी यानि की सिर्फ दो दिनों के लिये सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फैशन, होम अप्लायंसेज, ग्रॉसरी और अन्य हजारों उत्पादों पर भारी छूट और विशेष ऑफर्स दिए जानें वाले है, यदि आप लंबे समय से इन उत्पादों को खरीदने के लिए किसी विशेष ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है।
सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी वाली अमेरिकी उद्यमी Jeff Bezos की कंपनी अमेजन ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक टीजर जारी करके इस सेल की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार स्मार्ट TV पर 65% तक की छूट मिलेगी और इसमें Sony, LG और Samsung जैसे बड़े ब्रांड शामिल होंगे।
इन Smart TV पर मिलेगी भारी छूट
Amazon Prime Day सेल के टीजर में कुछ प्रीमियम स्मार्ट टीवी मॉडल्स को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। इनमें Sony Bravia 2 का 55-इंच वेरिएंट शामिल है, जिस पर सेल के दौरान आकर्षक कीमत और अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, 55-इंच LG Nano 4K UHD Smart TV भी ऑफर्स की सूची में शामिल है।

फिलहाल इसकी कीमत 85,990 रुपये है, लेकिन Prime Day सेल के दौरान इस मॉडल पर भी अच्छी छूट और बैंक ऑफर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही सेल में Sony ने अपने नए Bravia 3 II स्मार्ट टीवी के लॉन्च की भी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके फीचर्स, कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी इस मॉडल से जुड़ी सभी अहम जानकारियां साझा करेगी।
Amazon Prime सदस्यों के लिए उपलब्ध
हालांकि आपकों बता दे कि यह सेल सिर्फ Amazon Prime सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी। Prime Day सेल में खरीदारी करने के लिए ग्राहक के पास Amazon Prime की सक्रिय सदस्यता होना अनिवार्य है। Prime सदस्यता के साथ तेज़ और मुफ्त डिलीवरी, Prime Video, Prime Music और अन्य कई सेवाओं का लाभ भी मिलता है। यानि की बिना सदस्यता के आप इस सेल से खरीदारी नहीं कर पायेंगे।
गौरतलब हो, Prime Day की शुरुआत 2015 में अमेज़न की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई थी। तब से यह हर साल आयोजित होने वाला कंपनी का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट बन गया है। इस दौरान ग्राहकों को बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस, कैशबैक, कूपन डिस्काउंट और सीमित समय के लिए Lightning Deals जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।