AwazBharti
sports

Neymar Retirement: ब्राजील को नॉर्वे ने 2-1 से हराया, विश्व कप से बाहर होते ही नेमार का संन्यास

a

arvind sahu

Monday, July 6, 2026

Neymar Retirement: ब्राजील को नॉर्वे ने 2-1 से हराया, विश्व कप से बाहर होते ही नेमार का संन्यास

Neymar Retirement: एर्लिंग हालैंड के दो शानदार गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-16 मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ नॉर्वे ने पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ब्राजील का खिताब जीतने का सपना टूट गया। हालैंड ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

फीफा वर्ल्ड कप में 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में जीतकर रिकॉर्ड पांच बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने वाली फुटबॉल विश्वकप की सबसे मजबूत टीम आखिरकार 2026 में विश्वकप का सफर इस हार के साथ समाप्त हो गया इसके साथ ही फुटबॉल प्रेमियों के लिये ब्राजील की इस हार के साथ एक और निराशाजनक खबर सामने आई जब हार से व्यथित ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने फुटबॉल से सन्यास लेने की घोषणा कर दी।

क्या हुआ मैच में

मुकाबले में ब्राजील को पहले हाफ में बड़ा मौका मिला, लेकिन ब्रूनो गुइमारेज पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सके। यह चूक टीम पर भारी पड़ गई। दूसरी ओर, एर्लिंग हालैंड ने मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया और 79वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को बढ़त दिला दी। इसके बाद 90वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागकर जीत लगभग पक्की कर दी। इंजुरी टाइम में ब्राजील को पेनल्टी मिली, जिसे नेमार ने गोल में तब्दील कर स्कोर 2-1 कर दिया। हालांकि, बराबरी का गोल करने के लिए ब्राजील के पास पर्याप्त समय नहीं बचा और नॉर्वे ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

नार्वे के लिये एर्लिंग हालैंड का दमदार प्रर्दशन

नॉर्वे के क्लब ब्रायने से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाले एर्लिंग हालैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी विस्फोटक फॉर्म से दुनिया का ध्यान खींचा है। ब्राजील के खिलाफ राउंड-16 मुकाबले में हालैंड ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर नॉर्वे को 2-1 की ऐतिहासिक जीत दिलाई और पहली बार टीम को विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। इस जीत के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने और मैच का रुख बदलने की क्षमता उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में शामिल करती है। मौजूदा विश्व कप में हालैंड अब तक सात गोल दाग चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष खिलाड़ियों के साथ बराबरी पर बने हुए हैं।

ब्राजील की हार प्रंशसको के लिये हैरान करने वाली

प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली इस हार के साथ ब्राजील का अभियान उम्मीद से कहीं पहले समाप्त हो गया। वर्ष 1990 के बाद यह पहला अवसर है, जब पांच बार की विश्व चैंपियन टीम क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी। दूसरी ओर, नॉर्वे ने अपने आक्रामक खेल से शुरुआत से ही ब्राजील पर दबाव बनाए रखा। मुकाबले के चौथे मिनट में पैट्रिक बर्ग ने गेंद जाल में पहुंचा भी दी थी, लेकिन एलेक्जेंडर सोरलोथ के ऑफसाइड होने के कारण रेफरी ने गोल को रद्द कर दिया। इसके बावजूद नॉर्वे ने अपना आक्रमण जारी रखा और अंततः ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ब्राजील की हार प्रंशसको के लिये हैरान करने वाली रही।

नेमार का आखरी फीफा विश्वकप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी विश्व कप भी साबित हुआ। नॉर्वे के खिलाफ राउंड-16 में मिली 2-1 की हार के साथ ब्राजील का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया और इसके तुरंत बाद नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।



इंजुरी टाइम में पेनल्टी पर गोल कर उन्होंने टीम की वापसी की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन ब्राजील हार नहीं टाल सका। इसके साथ ही नेमार का विश्व कप सफर भी समाप्त हो गया। उन्होंने अपने करियर में ब्राजील के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए और सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान कायम की, लेकिन विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा ही रह गया।