India vs Ireland T20 Series : भारतीय टीम के खिलाफ आयरलैंड का ऐतिहासिक कारनामा, सीरीज पर जमाया कब्जा
arvind sahu
Monday, June 29, 2026

India vs Ireland T20 Series : आयरलैंड में दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम को आयरलैंड किक्रेट टीम ने बहुत बड़ा झटका देते हुए क्लीन स्वीप कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार का मुहं देखना पड़ा है। भारतीय टीम की ऐतिहासिक हार और आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत को लेकर भारतीय किक्रेट प्रंशसक काफी निराश दिखे। कई सारे किक्रेट प्रेमियों ने भारतीय किक्रेट टीम में चयन 11 सदस्य को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया। भारतीय किक्रेट प्रंशसकों ने 11 सदस्यीय टीम में वैभव सुर्यवंशी को नहीं चुने जानें को लेकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और भारतीय कोच गौतम गंभीर के ऊपर जमकर भड़ास निकाली।
टॉप ऑर्डर फेल
भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 154/8 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों ओपनर पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 55 रन की जुझारू पारी खेलकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं, जबकि अंत में हर्षित राणा ने तेज बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में 153/9 रन ही बना सकी और 1 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।
कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के साथ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को अपनी पहली ही टी20 द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही वह उन चुनिंदा भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए, जिन्हें कप्तानी की शुरुआत हार से करनी पड़ी। इससे पहले विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी बतौर कप्तान अपने शुरुआती टी20 असाइनमेंट में हार झेल चुके हैं।

हालांकि, श्रेयस अय्यर के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत न सिर्फ पहली ही सीरीज हार गया, बल्कि आयरलैंड ने भी भारत के खिलाफ पहली बार किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।
जय मूंदड़ा ने भारतीय बल्लेबाजों को किया परेशान
भारतीय मूल के आयरिश स्पिनर जय मूंदड़ा इस पूरी टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए। उन्होंने दोनों मुकाबलों में अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विविधताओं से भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दूसरे टी20 में उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर भारत के शीर्ष क्रम को बिखेर दिया, जबकि पहले मैच में भी किफायती गेंदबाजी के साथ दबाव बनाए रखा। जय मूंदड़ा के शानदार प्रदर्शन ने आयरलैंड की ऐतिहासिक सीरीज जीत में निर्णायक भूमिका निभाई और उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज का सबसे प्रभावशाली गेंदबाज माना गया।