AwazBharti
sports

India England T20 Series 2026: 190 रन भी नहीं बचा पाया भारत, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला

a

arvind sahu

Sunday, July 5, 2026

India England T20 Series 2026: 190 रन भी नहीं बचा पाया भारत, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला

India England T20 Series 2026: नए कप्तान के साथ उतरी भारतीय टी-20 टीम को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। आयरलैंड से ऐतिहासिक टी- 20 सीरीज हार के बाद इग्लैंड के साथ पांच मैचों की सीरीज खेलने इग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को दुसरे मुकाबले में भी हार का मुंह देखना पड़ा है। देर रात हुए दुसरे टी-20 मैच में 190 का सम्मानजनक स्कोर बनाने के बाबजूद भारतीय गेंदबाजों के निराशाजनक प्रर्दशन के चलते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैड ने सीरीज का दुसरा मुकाबला 4 विक्रेटों से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1- 0 से बढ़त हासिल कर ली है जबकि पहला मुकाबला बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार तीसरी हार

भारत के नए टी-20 कप्तान बने भारतीय बल्लेबाज के नेतृत्व में खेले गए चार मुकाबलों में भारत की यह तीसरी हार है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा तो वही आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और एक मैच इंग्लैड के विरूध्द हार कर श्रेयस अय्यर की अंतराष्ट्रीय टी- 20 किक्रेट में कप्तान के तौर में शुरूआत बेहद ही खराब रही। श्रेयस अय्यर के साथ-साथ टी-20 क्रिकेट में पदार्पण भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सुर्यवंशी के लिये भी निराशा भरा रहा।



देर रात इंग्लैड़ के खिलाफ डेब्यू अंतराष्ट्रीय किक्रेट खेलने उतरे वैभव सुर्यवंशी की शुरूआत भी हार के साथ हुई उनके व्यक्तिगत प्रर्दशन की बात करें तो अपने डेब्यू मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। अपनी छोटी लेकिन आक्रामक पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। वह स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे।

दुसरे टी-20 में हार की मुख्य वजह

भारत का इग्लैंड के खिलाफ दुसरे टी-20 मैच में हार की मुख्य वजह भारतीय गेंदबाजों का निराशाजनक प्रर्दशन रहा। भारतीय गेंदबाज पूरे मुकाबले में अपनी लय में नजर नहीं आए और अहम मौकों पर रन गति पर अंकुश लगाने में विफल रहे। नई गेंद से अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद मध्य ओवरों में भी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। अतिरिक्त रन और अनुशासनहीन गेंदबाजी ने भारत की मुश्किलें और बढ़ा दीं। खासकर रवि बिश्नोई का एक ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जिसमें 29 रन खर्च हुए। तीन नो-बॉल और फ्री-हिट का इंग्लैंड ने पूरा फायदा उठाया, जिससे मेजबान टीम का रन रेट तेजी से बढ़ गया। डेथ ओवरों में भी भारतीय गेंदबाज वापसी नहीं कर सके और इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अगला टी-20 मैच ट्रेंट ब्रिज में

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अब 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड फिलहाल 1-0 से आगे है, ऐसे में यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगा। पहले मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, इसलिए टीम इंडिया तीसरे टी20 में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।