AwazBharti
sports

IND vs ENG: एजबेस्टन में टीम इंडिया ने ढहाया इंग्लैंड का 12 साल पुराना किला, पहले वनडे में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

a

arvind sahu

Wednesday, July 15, 2026

IND vs ENG: एजबेस्टन में टीम इंडिया ने ढहाया इंग्लैंड का 12 साल पुराना किला, पहले वनडे में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG: लगातार दो टी-20 सीरीज में हारने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत का स्वाद चख लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड की दमदार ओपनिंग साझेदारी को भारतीय गेंदबाजों ने ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। 61 रन के टीम स्कोर पर गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर टीम इंडिया की शानदार वापसी कराई। इसके बाद देखते ही देखते इंग्लैंड ने 109 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए। हालांकि, बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर किसी तरह 258 रन तक पहुंचा दिया, लेकिन यह लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के सामने सुरक्षित साबित नहीं हुआ। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया।

रोहित- कोहली हुए फेल

भारत के सीनियर और स्टार खिलाड़ी रो-को की जोड़ी ने अपने प्रंशसकों को निराश किया। लंबे समय बाद खेलने उतरे दोनों खिलाडियों का बल्ला खमोश रहा। एक ओर रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ 11 रन तो वही कोहली के बल्ले से सिर्फ पांच रन ही निकले। रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए। वही विराट कोहली (5 रन) – कोहली जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक खेलने की कोशिश में चूक गए और एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट हो गए। हालांकि, रोहित और कोहली के जल्दी आउट होने के बावजूद शुभमन गिल (80), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल (57)* और वॉशिंगटन सुंदर (52)* की पारियों की बदौलत भारत ने 259 रन का लक्ष्य 6 विकेट से हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड का 12 साल पुराना किला ढहा

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ ही थ्री लायंस का एजबेस्टन में 12 साल पुराना अजेय किला भी ढह गया। इंग्लैंड की टीम पिछले 12 वर्षों से इस मैदान पर कोई भी वनडे मुकाबला नहीं हारी थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन ने मेजबान टीम के इस लंबे अजेय अभियान का अंत कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि 12 साल पहले भी एजबेस्टन में इंग्लैंड को हराने का कारनामा भारतीय टीम ने ही किया था। वर्ष 2014 में भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को 9 विकेट से शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

कप्तान शुभमन गिल चोटिल

मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को मुकाबले के दौरान शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हैमस्ट्रिंग में तकलीफ महसूस होने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा। इससे पहले गिल ने 88 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली और जीत की नींव रखी।

सीरीज का अगला मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा। यह मैच कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) में होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी शाम 5:00 बजे होगा। भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। अगले