AwazBharti
sports

Germany Eliminated : पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे का कमाल, जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर

a

arvind sahu

Tuesday, June 30, 2026

Germany Eliminated : पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे का कमाल, जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर

Germany Eliminated : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अब तक सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 30 जून को पराग्वे और जर्मनी के बीच हुए मैच में पेनल्टी शूटआउट का फायदा उठाते हुए पराग्वे ने जर्मनी को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जर्मनी को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जर्मनी ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन पराग्वे की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसके अधिकांश हमलों को विफल कर दिया। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

प्री-क्वार्टर फाइनल में पेराग्वे की जगह पक्की

पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे के खिलाड़ियों ने शानदार संयम का परिचय दिया और अपने चार प्रयास सफलतापूर्वक गोल में बदले। वहीं जर्मनी एक महत्वपूर्ण पेनल्टी चूक गया, जिसका खामियाजा उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा। इस जीत के साथ पराग्वे ने टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली।

चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को हराकर पराग्वे ने विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। फुटबॉल विशेषज्ञ भी इस नतीजे को टूर्नामेंट का सबसे चौंकाने वाला परिणाम मान रहे हैं। अब राउंड ऑफ 16 में पराग्वे की नजर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर होगी।

ऑरलैंडो गिल का शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में पराग्वे की जीत के सबसे बड़े हीरो गोलकीपर Orlando Gill रहे। पूरे मैच के दौरान उन्होंने जर्मनी के कई खतरनाक हमलों को नाकाम किया और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में गिल ने कई बेहतरीन बचाव किए, जबकि पेनल्टी शूटआउट में भी उन्होंने एक अहम पेनल्टी रोककर मैच का रुख पराग्वे के पक्ष में मोड़ दिया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत पराग्वे ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के बाद फुटबॉल विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने भी ऑरलैंडो गिल की जमकर सराहना की।

डेढ़ दशक के बाद पेराग्वे अतिंम 16 में

डेढ़ दशक से अधिक के अंतराल के बाद पराग्वे एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम 16 (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले वर्ष 2010 के विश्व कप में भी पराग्वे ने नॉकआउट चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 का सफर तय किया था। अब 2026 में जर्मनी जैसी चार बार की विश्व चैंपियन टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पराग्वे ने एक बार फिर इतिहास रच दिया और लंबे इंतजार के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब राउंड ऑफ 16 में पराग्वे का सामना 4 जुलाई को फिलाडेल्फिया में फ्रांस और स्वीडन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।