PM Modi on Paper Leak: 'पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं, सरकार ने तुरंत की कार्रवाई'
arvind sahu
Tuesday, July 21, 2026

PM Modi on Paper Leak: सोनम वांगचुक और छात्रों के जंतर-मंतर में नीट परीक्षा लीक मामले में चल रहे आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. पीएम मोदी ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा है कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हो उसके लिये सरकार पूरा इंतजाम करेंगी। साथ ही इस संवेदनशील मामले को लेकर विपक्ष द्वारा राजनीति किये जाने को लेकर भी पीएम ने कहा कि ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं। सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील है इसलिये पेपर के लीक होने के तुरंत बाद ही छात्रों के भविष्य का नुकसान ना हो, इसलिए री-एग्जाम लिया गया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया.
पीएम की जमकर हुई आलोचना
सोशल मीडिया में युवाओं की आवाज के रूप में खड़ी हुई कॉकरोच जनता पार्टी और उनके आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तार हुए सोनम वांगचुक के बाद जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन को समर्थन अलग-अलग संगठनों और राजनीतिक दलों से मिलने लगा था। नीट पेपर लीक में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो ऐसी मांग के लिये लंबे समय से बैठे आंदोलनकारियों ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद तक पैदल मार्च की घोषणा की थी। इस मार्च के दौरान कथित हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासनिक कार्यवाही के बाद सरकार की जमकर आलोचना हुई थी। खासकर इस पूरे मामले में पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर मीडिया सहित पुरे देश में पीएम मोदी से सवाल पुछे जानें लगे थी कि आखिरकार पीएम इस मुद्दे को लेकर कुछ कह क्यों नहीं रहे।
जबकि उन्होनें संसद सत्र शुरू होने से पूर्व राहुल गांधी की उम्र को लेकर तंज करते हुए युवाओं की जमकर तारीफ की थी लेकिन लंबे समय से जंतर-मंतर में बैठे छात्रों को लेकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन अब एकदिन बाद पीएम मोदी ने इस पुरे मामलें में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए छात्रों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का जिक्र किया।
कॉकरोच पार्टी के सदस्यों की जेपी नड्डा से मुलाकात
पुलिस कार्रवाई और कथित हिंसा के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में सौरभ दास और आशुतोष रांका शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो चरणों में बातचीत हुई, लेकिन सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों की किसी भी मांग को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।
बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से धरना समाप्त कर प्रशासन का सहयोग करने और सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों के बारे में भी जानकारी ली। इस पर प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का विस्तार से उल्लेख किया। नड्डा ने उनसे कहा कि यदि वे चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करे, तो उन्हें लिखित रूप में ज्ञापन सौंपना होगा। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने शाम करीब 4 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंप दिया।