Dhirendra Shastri Controversy: देवी-देवताओं और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी
arvind sahu
Tuesday, July 7, 2026

Dhirendra Shastri Controversy: एक बार फिर हिंदू देवी- देवाताओं के ऊपर फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में हिंदूओं की भावनाओं को भड़काने वाली कथित तौर में पोस्ट की गई है, जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के ऊपर केस दर्ज किया गया है। मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है। जहां एक कांग्रेस नेता के ऊपर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और हिंदू धर्म के देवी- देवाताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप पर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता शभू कुशवाहा ने हिंदू देवी-देवताओं और धीरेद्र शास्त्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की. शभू की पोस्ट धीरे-धीरे आग की तरह फेल गई. इससे नाराज होकर सत्यम शर्मा नामक व्यक्ति ने कोतवाली थाना शभू कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पुलिस ने (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया
कोतावाली थाना क्षेत्र पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि, लोधी कुईया निवासी 30 वर्षीय सत्यम शर्मा ने शिकायत में बताया कि 4 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे फेसबुक पर 'शम्भू कुशवाहा' नाम के अकाउंट से देवी-देवताओं और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
धीरेंद्र शास्त्री पर पूर्व भाजपा सांसद की टिप्पणी
अभी कुछ दिनों पूर्व भाजपा के पूर्व सांसद और बंजरग दल के संस्थापक विनय कटियार नें धीरेंद्र शास्त्री को चोर कहकर संबोधित कर दिया था, जब पत्रकारों ने राम मंदिर चंदा चोरी मामलें में धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची वाले बयान को लेकर विनय कटियार से प्रश्न किया था। प्रश्न सुनते ही विनय कटियार ने धीरेंद्र शास्त्री को संबोधित करते हुए कहा था कि,
''धीरेंद्र शास्त्री... हमारी जरा बात कराओ, फिर हम बताते हैं अभी. धीरेंद्र शास्त्री को तुमने नाम दे दिया. मालूम है कि धीरेंद्र शास्त्री क्या है? हमारे साथ चलो, यहां से दिल्ली तक. चोर आदमी का नाम क्यों लिए?''
चंदा चोरी मामले में धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी
बीते दिनों श्री राम मंदिर जन्मभूमि चंदा चोरी मामलें में धीरेंद्र शास्री के बयानों ने जमकर सुर्खियां बटौरी। एक बयान में बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अयोध्या में सामने आए कथित घोटाले के पीछे प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल केवल छोटे स्तर के लोगों पर कार्रवाई हुई है, लेकिन बड़े जिम्मेदार लोगों तक भी जांच पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर मैं अपनी पर्ची खोल दूंगा, तो कई बड़े नाम बेनकाब हो जाएंगे।" धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं का चढ़ावा करोड़ों सनातनियों की आस्था से जुड़ा है और इसमें एक रुपये की भी हेराफेरी होना महापाप है।