AwazBharti
politics

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, भारत ने बढ़ाया सहायता का हाथ

a

arvind sahu

Thursday, June 25, 2026

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, भारत ने बढ़ाया सहायता का हाथ

देश। भूकंप दुनिया की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है, जो कुछ ही क्षणों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है और भारी आर्थिक व मानवीय नुकसान पहुंचाता है। अब इसी आपदा का कहर वेनेजुएला पर टूटा है। बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने देश में व्यापक तबाही मचाई, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित राजधानी काराकस रही, जहां कई इमारतें ढह गईं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भूकंप के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

भारत ने बढ़ाया सहायता का हाथ

इस बीच भारत की ओर से भी वेनजुएला को मदद की पेशकश की गई है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनजुएला की की सरकार और वहां की जनता, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हूए हरसंभव मदद की बात कही है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वेनजुएला के नाम पर संदेश देते हुए पीएम मोदी ने लिखा "वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और मुश्किल समय में सभी पीड़ितों के प्रति एकजुटता से खड़े हैं। भारत हरसंभव मदद देने के लिए तत्पर है।"

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का राष्ट्र के नाम संबोधन

इससे पूर्व वेनजुएला में आई इस आपदा के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित होने की जानकारी दी। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित कर करते हुए कहा कि जो भी लोग इस आपदा के चपेट में आए है उनके प्रति प्रति उनकी संवेदनाएं है।

वेनजुएला में आई इस राष्ट्रीय आपदा के बाद दुनिया के अलग-अलग राष्ट्रों ने वेनजुएला के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनजुएला की मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी है। अमेरिका के विदेशी मामलों के उप मंत्री जर्मी लेविन ने कहा कि एक प्रतिबद्ध आपदा मदद टीम और आपातकालीन टास्‍कफोर्स को बुला लिया गया है ताकि जमीन पर राहत बचाव को सही तरीके से अंजाम द‍िया जा सके।

भूंकप का पुराना इतिहास

बुधुवार शाम को आए 7.2 और 7.5 की तीव्रता के भूकंप ने देश में बड़े पैमाने पर नुकसान किया है। भूकंप से हजारों की संख्या में मौतों और सैकड़ों इमारतों के गिरने का अंदेशा है। बता दे, वेनेजुएला का इतिहास बड़े भूकंपों से भरा हुआ है. 1812 में कराकास में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 15,000 से 20,000 लोगों की मौत हुई थी. 1967 के कराकास भूकंप में भी सैकड़ों लोग मारे गए थे. 2018 में 7.3 तीव्रता का भूकंप देश के पूर्वी हिस्से में आया था, जिसके झटके कई पड़ोसी देशों तक महसूस किए गए थे।