दांतों की सफाई या सेहत पर खतरा? टूथपेस्ट को लेकर डॉक्टर की बड़ी चेतावनी
arvind sahu
Friday, June 26, 2026

स्वास्थ्य। आज लगभग हर घर में टूथपेस्ट का इस्तेमाल होता है। दांतों की सफाई और सेंसिटिविटी से राहत के लिए बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप संवेदनशील (सेंसिटिव) दांतों के लिए विशेष टूथपेस्ट का नियमित उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खास प्रकार के टूथपेस्ट में मौजूद तत्व कुछ मरीजों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।
सेंसिटिव टूथपेस्ट में होता है पोटैशियम नाइट्रेट
ठंडी या गर्म चीजें खाने-पीने पर दांतों में झनझनाहट महसूस होना एक आम समस्या है। इससे राहत दिलाने के लिए बनाए जाने वाले कई सेंसिटिव टूथपेस्ट में पोटैशियम नाइट्रेट (Potassium Nitrate) का इस्तेमाल किया जाता है। यह तत्व दांतों की नसों की संवेदनशीलता को कम करता है, जिससे ठंडा-गर्म लगने पर होने वाला दर्द घट जाता है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि यह हर व्यक्ति के लिए समान रूप से सुरक्षित नहीं माना जा सकता
इन टूथपेस्टों में पाया जाता पोटैशियम नाइट्रेट
बढ़ती गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों के मन में बर्फ के चटपटे गोले, ठंडी शरबत या आइस्क्रीम का मजा लेने का मन में लालच उठ जाता है लेकिन जब इसका ज्यादा उपयोग किया जाएं तो यह दांतो में तेज झनझनाहट और अन्य परेशानियों का कारण बन जाता है। ऐसे में जब आप इस समस्या के निराकरण के लिए तेज झनझनाहट, सेंसिटिव दांतों और सेंसिटिविटी को खत्म करने का दावा करने वाले टुथपेस्टों का उपयोग करते हो तो आपकों अब संभलने की जरूरत है क्योंकि टूथपेस्ट निर्माता इन टूथपेस्टों के लिए पोटैशियम नाइट्रेट का प्रयोग करते है। जो कि दिल और किडनी दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बनता है।
इस संबंध में विशेषज्ञ की राय
इस संबध में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. संजत चिवाने कहती है, संवेदनशील (सेंसिटिव) दांतों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ टूथपेस्ट में पोटैशियम नाइट्रेट नामक तत्व मौजूद होता है। यह दांतों की नसों की संवेदनशीलता को कम करके ठंडा-गर्म लगने से होने वाले दर्द में राहत देता है।

हालांकि, उनका कहना है कि जो लोग पहले से हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे हैं या नियमित रूप से दिल की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें ऐसे उत्पादों का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय या उपचार के लिए अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।