AwazBharti
entertainment

Reality show 'Lockup 2': श्रेया कालरा ने राम कपूर पर खराब व्यवहार के लगाए गंभीर आरोप

a

arvind sahu

Monday, July 20, 2026

Reality show 'Lockup 2': श्रेया कालरा ने राम कपूर पर खराब व्यवहार के लगाए गंभीर आरोप

Reality show 'Lockup 2': रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में अब विवाद भी सामने आने लगे हैं। शो की प्रतिभागी श्रेया कालरा ने अभिनेता राम कपूर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। श्रेया का कहना है कि शो के दौरान राम कपूर ने उनकी अनुमति के बिना उनके गाल और सिर पर किस किया, जिससे वह असहज महसूस हुईं। इस घटना का जिक्र करते हुए श्रेया, शो की दूसरी प्रतिभागी शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान काफी नाराज़ और भावुक नजर आईं। इस मामले के सामने आने के बाद शो को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। फिलहाल, इन आरोपों पर राम कपूर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राम कपूर को एविक्शन से बचाने के दौरान का मामला

'लॉकअप 2' के हालिया एपिसोड में राम कपूर और श्रेया कालरा ने एक साथ एक टास्क खेला। इस टास्क में श्रेया कंट्रोलर की भूमिका में थीं, जबकि राम कपूर उनके डिपेंडेंट बने थे। खेल के दौरान श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टास्क जीत लिया, जिससे राम कपूर एविक्शन से सुरक्षित हो गए। जीत की खुशी में राम कपूर ने उत्साह दिखाते हुए श्रेया के माथे और गाल पर कई बार किस कर दिया। हालांकि, यह पल श्रेया के लिए सहज नहीं था। वह इस व्यवहार से असहज महसूस करती रहीं और बाद में उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

शो की दूसरी प्रतिभागी शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान श्रेया ने इस घटना का जिक्र किया और कहा कि उन्हें यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में नया विवाद खड़ा हो गया है। 'लॉकअप 2' के हालिया एपिसोड में राम कपूर और श्रेया कालरा ने एक साथ एक टास्क खेला। इस टास्क में श्रेया कंट्रोलर की भूमिका में थीं, जबकि राम कपूर उनके डिपेंडेंट बने थे। खेल के दौरान श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टास्क जीत लिया, जिससे राम कपूर एविक्शन से सुरक्षित हो गए। जीत की खुशी में राम कपूर ने उत्साह दिखाते हुए श्रेया के माथे और गाल पर कई बार किस कर दिया।

हालांकि, यह पल श्रेया के लिए सहज नहीं था। वह इस व्यवहार से असहज महसूस करती रहीं और बाद में उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। शो की दूसरी प्रतिभागी शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान श्रेया ने इस घटना का जिक्र किया और कहा कि उन्हें यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में नया विवाद खड़ा हो गया है

मेरा बाप भी कभी ऐसे चुम्मी नहीं करता

शो के दौरान श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बातचीत में इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि राम कपूर का उन्हें बार-बार किस करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह इससे काफी असहज महसूस हुईं। बातचीत के दौरान श्रेया ने कहा, "अगर अगली बार उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की, तो मैं उनका मुंह पकड़कर साफ कह दूंगी, 'भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, अब मत करियो।'"

श्रेया ने यह भी कहा कि उन्होंने राम कपूर को बचाने के लिए तीन टास्क जीते, लेकिन जब उन्हें समर्थन की जरूरत पड़ी तो राम कपूर ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "मैंने तुम्हारे लिए तीन टास्क जीते, लेकिन मेरे सपोर्ट में तुम्हारा एक हाथ भी नहीं उठा। ऐसे सीनियर की मैं इज्जत करूं?"