AwazBharti
entertainment

OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

a

arvind sahu

Thursday, July 2, 2026

OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week : जुलाई का पहला शुक्रवार OTT दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आ रहा है। इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों की कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप वीकेंड घर पर बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ZEE5, JioHotstar, Netflix, Prime Video समेत प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली सभी प्रमुख फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी जानकारी देंगे।

मॉलीवुड टाइम्स (Mollywood Times) मलयालम भाषा की साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म मॉलीवुड टाइम्स की कहानी विनीत माधवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा हॉरर निर्देशक बनने का सपना देखता है। लेकिन सफलता की दौड़ में आगे बढ़ते-बढ़ते उसकी महत्वाकांक्षाएं उसे फिल्म इंडस्ट्री की सियासत और षड्यंत्रों के ऐसे जाल में फंसा देती हैं, जहां से कहानी खतरनाक मोड़ ले लेती है। यह फिल्म 3 जुलाई को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

इसी के साथ JioHotstar पर प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam & Pedro) के साथ मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी इस मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज के जरिए OTT की दुनिया में कदम रख रहे हैं। प्रीतम एंड पेड्रो की कहानी गोवा के पुलिस अधिकारी पेड्रो के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे साइबर क्राइम और हैकिंग की सीमित जानकारी होती है। एक शातिर हैकर मार्टिन तक पहुंचने के लिए वह टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट प्रीतम की मदद लेता है, जिसके बाद कहानी रहस्य, रोमांच और कई अप्रत्याशित मोड़ों के साथ आगे बढ़ती है। खास बात यह है कि इस सीरीज से वीर हिरानी भी अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। यह सीरीज भी 3 जुलाई को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

3 जुलाई को SonyLIV पर स्ट्रीम होने वाली फिल्म

मलयालम सिनेमा की पहली म्यूजिकल हॉरर कॉमेडी करक्कम रोमांच, हास्य और रहस्य का अनोखा मिश्रण पेश करती है। फिल्म की कहानी दो युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मजाक के चलते ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं कि उनका सामना एक आत्मा से हो जाता है। इसके बाद दोनों अपनी गलती सुधारने और इस अलौकिक संकट से बाहर निकलने का रास्ता तलाशते हैं। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 3 जुलाई को SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। इसके साथ ही ZEE5 में 3 जुलाई को मुथासी नाम से एक हॉरर-थ्रिलर सीरीज स्ट्रीम होगी।

जिसकी कहानी केरल-कर्नाटक सीमा पर बसे एक रहस्यमयी गांव में घटित होती है। कहानी लीला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसके पति की घर वापसी के बाद वह अपने बेटे के व्यवहार में डरावने बदलाव महसूस करती है। सच्चाई की तलाश में आगे बढ़ने पर उसे पता चलता है कि उसके परिवार पर पूर्वजों का एक रहस्यमयी श्राप मंडरा रहा है। रहस्य, सस्पेंस और अलौकिक घटनाओं से भरपूर यह सीरीज देखने को लेकर बहुत से लोगों ने उत्सुकता दिखाई हैं।