AwazBharti
entertainment

Kriti Sanon Egg Freezing: कृति सेनन ने खोला निजी जिंदगी का राज, एग्स फ्रीजिंग पर कही बड़ी बात

a

arvind sahu

Tuesday, July 7, 2026

Kriti Sanon Egg Freezing: कृति सेनन ने खोला निजी जिंदगी का राज, एग्स फ्रीजिंग पर कही बड़ी बात

Kriti Sanon Egg Freezing: मिमी फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद ही चौकानें वाला खुलासा किया है। एक साक्षत्कार में अभिनेत्री ने अपने एग्ज को लेकर चौकानें वाली बात कही उन्होनें इंटरव्यू में बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होनें एक खास वजह से अपने एग्ज फ्रीज करवाने का फैसला लिया था, उनका उठाया यह कदम काफी सोच-समझकर था।

कृति की बात सुनकर सोशल मीडिया में चर्चा शुरू

एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने पूरी समझदारी और भविष्य को ध्यान में रखकर लिया था। कृति के मुताबिक, उस समय वह फिल्म 'मिमी' के लिए अपना वजन बढ़ा रही थीं, जिससे उनके शरीर में कई बदलाव आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें एग्स फ्रीजिंग के बारे में सलाह दी और बताया कि सही समय पर लिया गया यह फैसला भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह बात उनके मन में बैठ गई और जब फिल्म के लिए वजन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो उन्होंने इसे एग्स फ्रीज करवाने का सबसे उपयुक्त समय मानते हुए यह कदम उठा लिया।

कृति सेनन के इंटरव्यू का यह हिस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एग्स फ्रीजिंग को लेकर उनके इस खुलासे पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं, जबकि कई इस विषय पर अपनी-अपनी राय भी साझा कर रहे हैं।

एग्ज फ्रीजिंग क्या है?

एग्स फ्रीजिंग (Egg Freezing) एक चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसमें महिला के स्वस्थ अंडों (Eggs) को निकालकर बेहद कम तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है। इसका उद्देश्य भविष्य में गर्भधारण की संभावना को बनाए रखना होता है। जब महिला मां बनने का फैसला करती है, तब इन अंडों को पिघलाकर निषेचन (Fertilization) की प्रक्रिया के जरिए गर्भधारण का प्रयास किया जाता है। यह विकल्प अक्सर वे महिलाएं चुनती हैं, जो फिलहाल करियर, पढ़ाई, व्यक्तिगत कारणों या किसी चिकित्सीय स्थिति के चलते मातृत्व को कुछ समय के लिए टालना चाहती हैं।

गौरतलब हो, कृति सेनन ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। इसके बाद बरेली की बर्फी, लुका छुपी, मिमी, भेड़िया, क्रू और दो पत्ती जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। फिल्म मिमी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। जुलाई 2026 तक उनकी सबसे हालिया रिलीज फिल्म Cocktail 2 है, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में सफल रही।