AwazBharti
entertainment

Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज, टीजर में दिखे कई बड़े कलाकार फिल्म से क्यों हुए गायब?

a

arvind sahu

Saturday, June 27, 2026

 Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज, टीजर में दिखे कई बड़े कलाकार फिल्म से क्यों हुए गायब?

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार समेत 34 से अधिक सितारों से सजी निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, रिलीज के बाद दर्शकों ने फिल्म से जुड़ी एक बड़ी बात पर ध्यान दिया है।

दरअसल, फिल्म का टीजर देखने वाले दर्शकों ने उसमें संजय दत्त समेत करीब छह कलाकारों को देखा था, लेकिन जब वे फिल्म देखने पहुंचे तो ये कलाकार स्क्रीन पर नजर ही नहीं आए। इससे कई प्रशंसक हैरान रह गए और अपने पसंदीदा सितारों को फिल्म में न देखकर निराशा भी जताई।

वहीं, कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म में पहले से ही बड़ी संख्या में कलाकार होने के कारण उन्हें इस बदलाव का एहसास ही नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर भी टीजर और फिल्म की अंतिम स्टारकास्ट की तुलना करते हुए इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इसे फिल्म की बड़ी चूक बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इतने बड़े कलाकारों की भीड़ में यह बदलाव आसानी से नजरअंदाज हो गया।

ये कलाकार फिल्म से गायब

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद जिन कलाकारों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, उनमें से कई चेहरे अंतिम फिल्म से पूरी तरह गायब हैं। इनमें संजय दत्त, मीका सिंह, शारिब हाशमी, राहुल देव, इनामुलहक और उर्वशी रौतेला जैसे कलाकार शामिल हैं। खासकर संजय दत्त की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाया, क्योंकि टीजर में उनकी अहम झलक दिखाई गई थी। पहले उनके फिल्म छोड़ने की वजह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई गई थीं, लेकिन बाद में ऐसी खबरें भी सामने आईं कि स्क्रिप्ट और क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। रिलीज के बाद इन कलाकारों का फिल्म में नजर न आना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म की कहानी

वेलकम टू जंगल की कहानी को लेकर दर्शकों ने जमकर मजा लिया हैं फिल्म में एक रसूखदार उद्योगपति है और कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अवैध संपत्ति को बचाने के लिए एक ऐसी फिल्म बनाने की योजना तैयार करता है, जिसके बुरी तरह असफल होने की पूरी उम्मीद होती है। इस मकसद से वह कई संघर्षरत कलाकारों, अजीब स्वभाव वाले तकनीशियनों और हास्यास्पद किरदारों को एक ही प्रोजेक्ट में शामिल कर लेता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते पूरी योजना उलट-पुलट हो जाती है। मजबूरी में पूरी टीम को एक असली गांव में जाकर महज एक दिन के भीतर फिल्म की शूटिंग पूरी करने की चुनौती का सामना करना पड़ता है। मजेदार बात इसमें अक्षय कुमार ने एक भोजपुरी के फ्लाप एक्टर का किरदार निभाया है जो पुरी फिल्म में अपना जमकर मजाक उड़ाता हैं।

गौरतलब हो, भूत बंगला' की शानदार सफलता के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी जोन में दर्शकों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। लगातार कुछ फिल्मों के कमजोर प्रदर्शन के बाद 'भूत बंगला' ने उनके करियर को नई रफ्तार दी और बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की। अब 'वेलकम टू द जंगल' से भी दर्शकों को उनसे वैसी ही मनोरंजक कॉमेडी की उम्मीद थी। हालांकि, मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद इसकी कहानी और कुछ किरदारों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिर भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस मानी जा रही है, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।