AwazBharti
entertainment

Cocktail 2 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब की राह मुश्किल, 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर

a

arvind sahu

Saturday, July 4, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब की राह मुश्किल, 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर

Cocktail 2 Box Office Collection: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कई सारी फिल्मों के रिलीज होने से सिनेमाहॉल में लगी पुरानी फिल्मों को दर्शक मिलना कम होने लगे हैं। शायद यही वजह है कि कॉकटेल 2, वेलकम टू जंगल जैसी फिल्मों का कलेक्शन ग्राफ कम होने लगा है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल की फिल्म अल्फा, हुमा कुरेशी की Baby Do Or Die, Nagabandham (तेलुगु), The Death of Robin Hood जैसी फिल्मों के रिलीज होने से शाहिद, कृति सेनन स्टारर फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीदें सपना बनते जा रही है। फिल्म का शुक्रवार कलेक्शन सिर्फ लाखों में सिमट गया है। ऐस में फिल्म से जो उम्मीद 100 करोड़ रूपये कमाने को लेकर जताया जा रहा था उसको बड़ा झटका लगा है।

फिल्म का इस शुक्रवार कलेक्शन

तीसरे शुक्रवार को 'कॉकटेल 2' की कमाई में और गिरावट दर्ज की गई। रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि रिलीज के दो सप्ताह पूरे होने के बाद भी फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से करीब 10 करोड़ रुपये दूर है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें लगभग 95 करोड़ रुपये प्रोडक्शन पर, 35 करोड़ रुपये स्टार कास्ट की फीस पर और 20 करोड़ रुपये प्रिंट एवं प्रचार (पी एंड ए) पर खर्च किए गए हैं। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से बजट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में 90.15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल करने के बावजूद फिल्म को अपनी लागत की भरपाई के लिए अभी और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

125.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन

गौरतलब हो, साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म लगभग 53 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार इसने भारत में 74.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 100.98 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कुल 125.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन रहा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई और आज भी इसे सैफ अली खान के करियर की यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है। ऐसे में कॉकटेल 2 से भी ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है।