Bollywood Box Office Collection: साल 2026 के पहले 6 महीने बॉलीवुड के नाम, बॉक्स ऑफिस पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
arvind sahu
Tuesday, June 30, 2026

Bollywood Box Office Collection: कोरोना माहमारी के बाद ओटीटी प्लेटफार्म में फिल्मों के चलन से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में कमी देखी गई है। फिल्मों का सिनेमाघरों में कलेक्शन ही फिल्म और उसके बिजनेस का पैमाना बनता कि कौनसी फिल्म का कलेक्शन और बॉलीवुड किस स्थिती में है। जहां दक्षिणी भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्टी को हाशियें में ला दिया था वही अब फिर समय बदल रहा है 2026 की पहली छमाही बॉलीवुड के लिए खुशखबरी लेकर आई है। जी हां! खुशखबरी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन 2 हजार करोड़ रूपये पार कर चुका है जो पिछले वर्ष की छमाही कलेक्शन से काफी अधिक बेहतर हैं।

जहां पिछले साल वर्ष 2025 की पहली छमाही में बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन की कुल कमाई 1,921.59 करोड़ तक थी जो इस वर्ष की पहली छमाही में जनवरी से जून तक रिलीज फिल्मों की कुल 2,352.46 करोड़ रूपये की कलेक्शन के साथ पिछले साल की तुलना में काफी अधिक बढ़ चुकी है जबकि अभी एक फिल्म वेलकम 2 जंगल अब भी सिनेमाघरों में अच्छा व्यवसाय कर रही है।
इन बॉलीवुड फिल्मों को बेहतर प्रर्दशन
2026 की पहली छमाही में अब तक 30 बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में ताल ठोंकी हैं। इसमें 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसी फ्रेंचाइजी फिल्मों की वजह से बॉलीवुड इंडस्टी ये चमत्कार करने में कामयाब हो पाई है। इन फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार की भूत बंगला, वेलकम टू जंगल जैसी फिल्मों का भी योगदान रहा। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 1186.32 करोड़ का किया, तो वहीं बॉर्डर 2 ने 362.76 करोड़ रुपए कमाई। भूत बंगला ने 199.23 करोड़, तो वही हालिया रिलीज वेलकम टू जंगल का वर्तमान कलेक्शन वैश्विक स्तर पर ₹100 करोड़ रूपये पार कर चुका है जो अभी भी जारी है।
अन्य फिल्मों की बात करें तो रोमियो ने 83.35 करोड़ और कॉकटेल 2 ने 83.06 करोड़ तक की कमाई की है। वरूण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', 'पति-पत्नी और वो दो', 'मर्दानी 3', 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों का योगदान भी रहा।
दक्षिण भारतीय फिल्मों का कलेक्शन
जनवरी से जून 2026 के बीच दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी सिनेमा को कड़ी टक्कर दी। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अवधि में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों ने भारत में संयुक्त रूप से करीब 4,800 से 5,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रहा, जबकि तमिल और मलयालम फिल्मों ने भी कई सफल फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। इस दौरान रिलीज हुई कई दक्षिण भारतीय फिल्मों ने न केवल घरेलू बाजार में शानदार कमाई की, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी करोड़ों रुपये का कारोबार कर भारतीय सिनेमा की पहुंच को और मजबूत किया।