Motiaz Group ने लॉन्च किया 'Motiaz Capital One'
arvind sahu
Monday, June 29, 2026

चंडीगढ़: क्षेत्र की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी Motiaz Group ने अपने नए मिश्रित व्यावसायिक प्रोजेक्ट 'Motiaz Capital One' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने नए ग्रुप लोगो का भी अनावरण किया। जीरकपुर में एनएच-7 और पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) के प्रमुख जंक्शन पर विकसित होने वाला यह रेरा-स्वीकृत प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में ट्राइसिटी का नया शॉपिंग, फूड, एंटरटेनमेंट और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।
होटल माउंटव्यू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान Motiaz Group के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुल बंसल ने कहा कि नई ब्रांड पहचान के साथ कंपनी अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक और विश्वस्तरीय परियोजनाओं पर काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस नई यात्रा की शुरुआत 'Motiaz Capital One' से की जा रही है। कंपनी ने इस अवसर पर अपना नया ग्रुप लोगो भी लॉन्च किया, जो भविष्य की विकास योजनाओं और नई सोच का प्रतीक है।
रेरा से मिली मंजूरी
मुकुल बंसल ने बताया कि 'Motiaz Capital One' को हाल ही में पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना का पंजीकरण नंबर PBRERA SAS79-PC0425-042026 है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट नियामकीय मानकों का पालन करते हुए विकसित किया जाएगा।

मुकुल बंसल के अनुसार, 'Motiaz Capital One' केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के मिलने-जुलने, खान-पान, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां परिवार, युवा और प्रोफेशनल्स एक ही स्थान पर शॉपिंग, कैफे, रेस्टोरेंट और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट जीरकपुर ही नहीं, बल्कि पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र की नई पहचान बनेगा।
प्रीमियम रिटेल से लेकर आधुनिक ऑफिस स्पेस तक
'More Than Retail, A Destination' की थीम पर विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम रिटेल स्टोर, हाई-स्ट्रीट शॉपिंग, नामी रेस्टोरेंट, कैफे, फूड आउटलेट, आधुनिक ऑफिस स्पेस और मनोरंजन जोन विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही खूबसूरत ओपन स्पेस, पैदल चलने के लिए विशेष वॉकवे और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सार्वजनिक स्थान भी तैयार किए जाएंगे।
यह प्रोजेक्ट एयरोसिटी चौक के निकट, एनएच-7 और पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) के जंक्शन पर स्थित है। यहां से चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, अंबाला और पटियाला तक आसान पहुंच मिलेगी। साथ ही चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, प्रमुख शिक्षण संस्थान, अस्पताल और आसपास के विकसित हो रहे रिहायशी इलाकों तक भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
2030 तक सभी बड़े ब्रांड्स के साथ होगा तैयार
कंपनी ने इस परियोजना को वर्ष 2030 तक पूरी तरह विकसित कर प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ संचालित करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का मानना है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में ट्राइसिटी का प्रमुख रिटेल और बिजनेस हब बनकर उभरेगा।
मुकुल बंसल ने बताया कि 'Motiaz Capital One' में समय-समय पर मौसमी उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइफस्टाइल इवेंट और सामुदायिक आयोजन किए जाएंगे। इससे यह परिसर सुबह से देर रात तक लोगों की गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा और जीरकपुर को एक नया सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक डेस्टिनेशन मिलेगा।