AwazBharti
politics

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग

H

Hemant Mittal

Wednesday, May 20, 2026

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग
मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई। इसी बीच एक कार आई और उसमें से निकले युवक बच्ची को उठाकर ले गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दादा-दादी बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटक गए, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाते हुए ले गया। बच्ची के पिता ने कहा कि उनका पत्नी से बच्ची की कस्टडी को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा। शक है कि उसनी बच्ची को अगवा कराया है। उन्होंने कहा कि मां की जांघ और पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर सिमनर सिंह ने बताया कि बच्ची की मां व अन्य के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। बच्ची को रिकवर कर लिया है। उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। यह फैमिली विवाद भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची के पिता ने बताई ये बड़ी बातें…. मां ने कॉल कर बताया बेटी को अगवा कर लिया: बच्ची के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि वह सिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह सरकार स्कूल में टीचर की नौकरी करते हैं। कल सुबह पौने 10 बजे के करीब उन्हें घर से मां का फोन आया कि उनकी बच्ची को कुछ अज्ञात लोग अगवा (किडनैप) करके ले गए हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि वे लोग कौन थे। बच्ची की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस: उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है और बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उनके माता-पिता ही रोज बच्ची को स्कूल से लेकर आते हैं और छोड़कर आते हैं। जब वे घर पहुंचे तो वहां सात-आठ अज्ञात लोग मौजूद थे। वे बाइक और कार दोनों पर आए थे। उनके पास होंडा सिटी कार थी। आरोपियों ने मां-पिता को पीटा: उन्होंने बताया कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है और पड़ोसी इस पूरे झगड़े के गवाह हैं। जब पड़ोसी उन्हें छुड़ाने आए, उस समय वह स्कूल में थे। आरोप है कि उन लोगों ने सबको पीटा और उनकी मां पर कार चढ़ा दी। उनकी जांघ (थाई) फ्रैक्चर हो गई है और उनके पिता की बांह फ्रैक्चर हुई है। बच्ची की उम्र चार साल सात महीने है और उसे भी चोट लगी है, क्योंकि उसे एक्टिवा के नीचे गिरा दिया गया था। कानून के खिलाफ जाकर काम किया: रविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शक अपनी पत्नी पर ही है। कोर्ट में कस्टडी का केस चल रहा है और जज साहब जिसे भी कस्टडी देते, उन्हें कोई गिला नहीं था, लेकिन कानून के खिलाफ जाकर यह काम किया गया। उन्हें अपनी पत्नी के भाइयों, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार (कुरड़ी निवासी) पर शक है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार उनकी पत्नी की गाड़ी चलाता है। वह सरकारी मिडल स्कूल झंडे माजरा में नौकरी करता है।